लोहाघाट (चंपावत)। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर 20 जून से शुरू होने वाले चार दिवसीय समर फेस्टिवल के लिए रविवार को नृत्य, गायन का ऑडिशन लिया गया। ऑडिशन में 150 कलाकारों ने हिस्सा लिया। समर फेस्टिवल का उद्देश्य प्रतिभाओं को उभारने के लिए मंच देना है।
रविवार को नगर पंचायत सभागार में कमेटी के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता की अध्यक्षता में ऑडिशन का शुभारंभ नगर पंचायत सदस्य मीना ढेक ने किया। इस दौरान कलाकारों ने हिंदी, पंजाबी, कुमाऊंनी, गढ़वाली आदि गीतों पर नृत्य और गायन की बेहतरीन प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। निर्णायकों में शिवराज तड़ागी, प्रकाश राय, क्षितिज जुकरिया, डब्बू डांसर ने सहयोग किया।
प्रतियोगियों के लिए जलपान की व्यवस्था मनोज साह, जगदीश साह और मंजूनाथ ने की। मुकेश साह ने संचालन किया। कार्यक्रम में दीपक सुतेड़ी, दीप जोशी, निशांत मेहता, जीवन गहतोड़ी, नवीन बोहरा, हेमंत पांडेय, गीता मेहता, दया जोशी, सविता रावत, सुनीता कुटियाल, राजकिशोर साह, भुवन बहादुर, दीपक साह आदि मौजूद रहे।