टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेला सोमवार को संपन्न हो जाएगा। विधायक कैलाश गहतोड़ी शाम चार बजे मेले का समापन करेंगे। इस मौके पर मेले व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जाएगा।
होली के बाद 23 मार्च से शुरू हुआ पूर्णागिरि मेला सोमवार को संपन्न हो जाएगा। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि समापन कार्यक्रम धाम के ठुलीगाड़ प्रवेश द्वार में स्थित मेला कैंप कार्यालय में होगा। मेला समाप्त होने के बाद मेला क्षेत्र से पथ प्रकाश, चिकित्सा, सफाई, खोया-पाया केंद्र जैसी सभी सरकारी सुविधाएं हटा ली जाएंगी।