धारचूला (पिथौरागढ़)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के अवसर पर हिमवीर अिग्रिम चौकी ढाकर के निकट स्थित पंचाचूली बेस 13900 फीट की ऊंचाई पर योग करेंगे। बल के उपमहानिरीक्षक बरेली क्षेत्र एपीएस निंबाडिया, 36वीं वाहिनी के सेनानी सुभाष चंद्र यादव के दिशा-निर्देशन में हिमवीरों को योगाभ्यास कराया जाएगा। आईटीबीपी पूर्व में भी इतनी अधिक ऊंचाई पर योग दिवस आयोजित करने का श्रेय प्राप्त कर चुकी है। इस वर्ष पंचाचूली क्षेत्र के ग्रामीणों को भी योगाभ्यास करा कर स्वस्थ रहने के टिप्स दिए जाएंगे।
योगाभ्यास 36 वीं वाहिनी के योग प्रशिक्षक आशुतोष उनियाल योगाभ्यास कराएंगे। इधर दारमा दिलिंग सेवा समिति के अध्यक्ष पूरन सेलाल, महासचिव जगत सिंह दताल ने बताया कि योग दिवस के अवसर पर पंचाचूली बेस कैंप में नैनीताल जनपद गौरव से सम्मानित फिजीशियन डॉ. महिमन सिंह दुग्ताल की ओर से निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा।