फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाटी में छात्रों को दी कानून की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट/पाटी (चंपावत)। जिला विधिक प्राधिकरण चंपावत की ओर से जीआईसी पाटी में विधिक साक्षरता शिविर में छात्रों को विभिन्न कानूनों की जानकारी दी गई। इस दौरान निशुल्क कानूनी साहित्य का वितरण किया गया। पाटी जीआईसी में विधिक साक्षरता क्लब का गठन भी किया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिक सम्मान और उनके अधिकारों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


जीआईसी पाटी को विधिक साक्षरता का केंद्र बनाया गया है। प्रधानाचार्य उदय प्रताप मिश्र की अध्यक्षता में हुए विधिक शिविर में पैरा लीगल वालंटियर केशर सिंह फर्त्याल ने छात्रों को नशे से होने वाले नुकसानों की जानकारी देते हुए इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

इसमें आने वाले समय में केंद्र द्वारा छात्रों को विभिन्न विधिक जानकारी देने के अलावा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएंगे। छात्र अमन कुमार, संजय सिंह, हेम चंद्र, सीमा पाटनी, अंकिता जोशी, गरिमा गहतोड़ी आदि ने कई सवाल पूछे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर शिक्षक प्रदीप जोशी, सतीश चंद्र जोशी, रामसेवक शर्मा, रामनाथ यादव, गोकुलानंद भट्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें