फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान: मेघ, नीरज, ऋषभ ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जीआईसी में छात्रों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए शनिवार को प्रतिभा दिवस के तहत कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार जोशी की अध्यक्षता और शिक्षक जगदीश जोशी के संचालन में स्वदेश प्रेम से संबंधित गीत, कुमाऊंनी गीत, नृत्य, संस्कृत गीत, कविता पाठ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
विज्ञापन


सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में मेघ सिंह रावत, आशीष रावत, हिमांशु कुमार सब जूनियर वर्ग में नीरज कुमार, पंकज पांडेय, सुमित सिंह और सीनियर वर्ग में ऋषभ पंत, जगदीश चंद्र जोशी, गौरव कुमार पहले तीन स्थानों में रहे।

हलासन प्रतियोगिता में पंकज सिंह मेहरा पहले, पीयूष भट्ट दूसरे और नीरज कुमार तीसरे स्थान पर रहे। सर्वागसम प्रतियोगिता में पीयूष भट्ट पहले, पंकज सिंह दूसरे और कमल सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा चक्रासन प्रतियोगिता में अफरोज खान, प्रकाश सिंह कठायत और सौरभ कुमार पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन


इस दौरान सीएस पुजारी, मदन राम, अशोक कुमार खर्कवाल, भवान सिंह मेहता, मुकेश टम्टा, भुवन शर्मा, बीना चौधरी, शंकर गिरि गोस्वामी, केके उपाध्याय, रूद्र सिंह बोहरा, डीएन भट्ट आदि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें