फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासिक में घूमने गए लोहाघाट के युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। दोस्तों के साथ नासिक (महाराष्ट्र) घूमने गए खड़ी बाजार लोहाघाट के युवक की डूबने से मौत होने की सूचना पर नगर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। खबर मिलते ही परिजन नासिक रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


उप शिक्षाधिकारी कार्यालय लोहाघाट से मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पद से सेवानिवृत्त पूरन लाल चौधरी का पुत्र निखिल चौधरी (24) होटल मैनेजमेंट करने के बाद मुंबई में एक होटल में कार्यरत था।

बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ बृहस्पतिवार को घूमने के लिए नासिक गया था। इस दौरान नदी में नहाते वक्त डूबने से उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन नासिक के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन


जितेंद्र साह, देवेंद्र राय, करीम खान, शेलेंद्र राय, महेश जोशी, नवल राय, शेखर राय, नगेंद्र जोशी, मदन वर्मा, असलम, कैसर सिद्दकी, नगेंद्र जोशी, रफीद अहमद, किरन वर्मा, नित्यानंद मुरारी, आशीष वर्मा, राहुल गहतोड़ी, नवीन साह, भुवन उप्रेती, जगदीश साह, ईश्वरी लाल साह, सतीश गड़कोटी आदि ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें