लोहाघाट (चंपावत)। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन के प्रांतीय चुनाव में चंपावत जिला महामंत्री बची सिंह रावत दूसरी बार निर्विरोध प्रदेश महामंत्री बने। रावत के प्रदेश महामंत्री चुने जाने से जिला कार्यकारिणी ने खुशी जताई।
इस दौरान रावत ने कहा कि पेंशनर्स की समस्याओं को प्रदेश कार्यकारिणी में उठाते रहेंगे।
बीते दिनों हरिद्वार में प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव हुए थे। चंपावत जिले से जिला महामंत्री बची सिंह रावत ने सम्मेलन में शिरकत की थी। उनके दोबारा निर्वाचित होने पर आर्गनाइजेशन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी, बीडी राय, श्याम सिंह ढेक, उजालू राम, खुशाल सिंह, कृष्णानंद पुनेठा, पदमा दत्त पुनेठा, बीडी कलौनी, भगीरथ जोशी, भगवान सामंत, केडी गड़कोटी, प्रहलाद सिंह मेहता, लक्ष्मी दत्त सुतेड़ी, भगीरथ सोराड़ी, सीएल वर्मा, डीएन जोशी, शेर सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र पुनेठा आदि ने खुशी जताई।