फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज शनिवार से शारदा नदी पर शुरू हो गया रैड अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। शारदा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सुरक्षा के तहत 15 जून से रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेड अलर्ट 15 अक्तूबर तक रहेगा। यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के अधिकारियों ने इस संबंध में यूपी प्रशासन के अलावा चंपावत प्रशासन को भी अवगत करा दिया है। लोगों और रेत छान मजदूरों, सब्जी उगाने वालों को भी सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा बैराज पर रेड अलर्ट कर दिया जाता है। इस दौरान यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स प्रशासन को प्रत्येक घंटे के जलस्तर की जानकारी उत्तराखंड और यूपी प्रशासन को देनी होती है। शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ बृजेश मौर्य ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर एक लाख क्यूसेक से अधिक होने पर सुरक्षा के लिए बैराज पर वाहनों, रिक्शा-तांगों के संचालन पर रोक लगा दी जाती है। यह इंतजाम सुरक्षा के तहत किए जाते हैं। एसडीओ ने बताया कि 15 जून से 15 अक्तूबर तक शारदा नदी के जलस्तर पर विभाग के विशेषज्ञों की नजर रहती है। बरसात में शारदा नदी का जलस्तर काफी अधिक बढ़ जाता है। वर्ष 2013 में शारदा नदी का जलस्तर अब तक का सर्वाधिक 5 लाख 48 हजार क्यूसेक से अधिक पहुंचा था। उन्होंने बताया कि अंग्रेजों ने बैराज अधिकतम 6 लाख क्यूसेक पानी सहन करने योग्य बनवाया है। एसडीओ ने बताया कि शारदा बैराज नव्वे वर्ष पुराना हो चुका है जिसके तहत सुरक्षा का पूर्ण ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें