चंपावत। श्रीखंड चौड़ में स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस कर्मियों और आगंतुकों के अल्प विश्राम के लिए नए कक्ष का शुभारंभ किया गया। बृहस्पतिवार को एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने स्थानीय अभिसूचना इकाई कार्यालय के एक कक्ष में बनाए गए विश्राम कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दूरस्थ थानों से आने वाले पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के अलावा आगंतुकों के विश्राम के लिए कक्ष नहीं होने से अब तक दिक्कतें आ रही थीं।
विश्राम कक्ष में कर्मचारियों और आगंतुकों के विश्राम, बैठने, पढ़ने एवं मनोरंजन आदि की उचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर पुलिस और अभिसूचना कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।