चंपावत। जिला मुख्यालय के अधिकतर एटीएम कैश नहीं होने के कारण इन दिनों शोपीस बने हुए हैं। बीते बुधवार से मुख्यालय में लगे किसी भी एटीएम से कैश नहीं निकल रहा है। एटीएम से कैश नहीं निकलने से उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से आने वालों को सर्वाधिक परेशानियां उठानी पड़ रही हैं।
एसबीआई के मुख्य बैंक शाखा प्रबंधक एनआर जौहरी ने बताया कि इन दिनों कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इसके चलते एसबीआई के प्राईवेट एटीएम में चार दिन से कैश नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि सोमवार को सभी एटीएम में कैश डाल दिया जाएगा।
केवल केनरा बैंक के एटीएम से निकल रहा कैश
चंपावत। जिला मुख्यालय में एसबीआई के एटीएम और प्राइवेट एटीएम में भले ही कैश नहीं निकल रहा है लेकिन टनकपुर रोड स्थित केनरा बैंक की शाखा के बाहर लगे एटीएम से लगातार कैश निकल रहा है। यहां बैंक कर्मियों की ओर से उपभोक्ताओं की ओर से जमा किए गए नोटों को प्रतिदिन एटीएम में डाला जा रहा है।