फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुडीनदी से अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा वाहिनी की बैठक में अराजक तत्वों ने हुड्डनदी से हो रहे अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा वाहिनी कैंप कार्यालय में जिलाध्यक्ष अभिषेक गोयल की अध्यक्षता और प्रदेश महासचिव बृजमोहन प्रजापति के संचालन में हुई बैठक में हुडीनदी और अन्य सरकारी जमीनों से अवैध खनन एवं मिट्टी उठाने पर रोक लगाने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि मानसून आने पर हुड्डनदी से क्षेत्र को बाढ़ का खतरा बना रहता है। वाहिनी के प्रदेश सचिव विजय रावत ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय मार्ग किनारे झुके पेड़ों को खतरा बता कटवाने की मांग की।
विज्ञापन


वहीं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश चंद्र भट्ट ने बीते दिवस आए अंधड़ में हुए नुकसान का पीड़ितों को उचित मुआवजा देने और देशीफार्म संपर्क मार्ग निर्माण की मांग उठाई।
विज्ञापन

इस मौके पर वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश गोस्वामी ने जनसंख्या कानून निर्माण और जम्मू-कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने की मांग रखकर हस्ताक्षर अभियान चलाने का सुझाव रखा। बैठक में जिला मीडिया प्रभारी नीरज कापड़ी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें