बनबसा (चंपावत)। मां पूर्णागिरि रामलीला कमेटी पचपकरिया बमनपुरी की बैठक में रामलीला कमेटी के आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर जल्दी नई कार्यकारणी का गठन कर इस वर्ष होने वाले रामलीला मंचन को और भव्य रूप से मनाने का फैसला लिया गया।
इससे पूर्व गांव के भूमिया मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।
पचपकरिया बमनपुरी स्थित श्री मां पूर्णागिरि भूमिया मंदिर में कमेटी के अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता व सचिव इंद्र सिंह बिष्ट के संचालन में हुई इस बैठक में कमेटी के कोषाध्यक्ष सुरेश सक्सेना ने बताया कि तीन साल पूर्व गांव में रामलीला मंचन शुरू किया गया था। उन्होंने बताया कि इस समय कमेटी के खाते में 392377 रुपये बकाया हैं। तय किया गया कि शीघ्र ही आगामी रामलीला मंचन को लेकर शीघ्र ही कमेटी की आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर कमेटी संरक्षिका वीरनारी सरस्वती चंद, रामलीला मंचन के व्यास महेश मुरारी, जसवंत सिंह बसेड़ा, भवान सिंह, राम सिंह खोलिया, गणेश चंद, दीवान देऊपा, राजू नेगी आदि मौजूद थे। ब्यूरो