टनकपुर (चंपावत)। खटीमा के विधायक पुष्कर सिंह धामी ने गत बुधवार को कार्यकर्ताओं के साथ शारदा की लहरों में रीवर राफ्टिंग का आनंद उठाया। विधायक धामी ने कहा कि शारदा में राफ्टिंग से पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने जिलाधिकारी से बात कर बूम घाट में शौचालयों का निर्माण कराने, जिला पर्यटन अधिकारी को राफ्टिंग के विकास पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। लाइफ इन एडवेंचर के निदेशक विनय अरोरा उर्फ मौनी बाबा ने विधायक धामी और उनके साथ आए कार्यकर्ताओं को चरण मंदिर से बूम तक करीब 13 किमी. की राफ्टिंग कराई। इस मौके पर अमित पांडेय, हिमांशु बिष्ट, संतोष अग्रवाल, रमेश जोशी, अजय मौर्य, हरेंद्र सिंह, गंभीर सिंह, अनिल अग्रवाल, सतीश गोयल मौजूद थे। ब्यूरो