चंपावत। टनकपुर के एपीजे अब्दुल कलाम राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिनी कार्यशाला और प्री-प्लेसमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम संपन्न हुआ। पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को साक्षात्कार के गुर सिखाए। देहरादून से आए प्रशिक्षण एवं नियोजन विशेषज्ञ डॉ.हितेश कुमार शर्मा और पंकज बड़ौनी ने रोजगार के अवसर, वाद-विवाद और साक्षात्कार के टिप्स दिए।
समापन में कॉलेज के निदेशक डॉ.अमित अग्रवाल ने किया। कहा कि सह प्रशिक्षण छात्रों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। इससे उन्हें साक्षात्कार में मदद मिलेगी। बताया गया कि जल्द ही इंटर्नशिप की व्यवस्था की जाएगी। छात्र-छात्राओं ने कहा कि कार्यशाला के जरिये उनका आत्मविश्वास बढ़ा है। कार्यशाला में शिक्षक पंकज कुंवर, अलप महर, हिमांशु साह आदि ने सहयोग किया। ब्यूरो