लोहाघाट (चंपावत)। नगर पंचायत ने शहर को स्वच्छ रखने के लिए नगर के सातों वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया। इसके शहर के ठाड़ाढुंगा वार्ड और आदर्श कालोनी में स्वच्छता अभियान संचालित करके कूड़े का निस्तारण किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा और अधिशासी अधिकारी कमल कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने ठाड़ाढुंगा वार्ड और आदर्श कालोनी में नालियों और रास्तों में एकत्रित गंदगी का निस्तारण किया। चेयरमैन ने लोगों से हमेशा कूड़ेदान का प्रयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। इस मौके पर ललित भट्ट, हरचरन, राजकुमार बिष्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो