फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से दूर सकलधाम महर पिनाना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। जिले के पाटी विकासखंड के महर पिनाना में सकल देवता के नाम से प्रचलित विष्णु मंदिर स्थित है। बताया जाता है कि यह मंदिर बद्रीनाथ धाम की उप शाखा है। बैसाख पूर्णिमा को इस मंदिर के कपाट खुलते हैं और कार्तिक पूर्णिमा को मंदिर के कपाट बंद होते हैं।
विज्ञापन


खरही के पंडित दीपक शर्मा बताते हैं कि सही पूजा विधान न होने के कारण सकलधाम का यह मंदिर ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो पाया। वह बताते हैं कि पुत्र प्राप्ति से लेकर धन धान्य आदि के वरदान यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिलते रहे हैं। इस मंदिर पर जाने मात्र से अनेक दुख स्वत: दूर हो जाते हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी शक्ति के अपने आसपास होने के बावजूद हम इन शक्तियों को अब तक पहचान नहीं दिला पाए हैं। न ही स्थानीय प्रशासन की ओर से क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा में शामिल किए जाने और इसे धार्मिक पर्यटन मानचित्र में शामिल करने की कोई पहल ही की गई है। यदि क्षेत्र के लोग इस ओर पहल करें तो महर पिनाना के सकलधाम को जिले के पर्यटन मानचित्र में जगह दिलाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें