चंपावत। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के दूरस्थ स्थानों पर भी पौधरोपण अभियान चलाया गया। नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से ढकना बडोला और खरही में कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम समन्वयक छत्रपाल सिंह और कमल जोशी ने पौधारोपण करते हुए ग्रामीणों को पर्यावरण स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में यशोधर जोशी, मोहन चंद्र लोहनी, बसंत नेगी, रमेश सिंह मेहरा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के संयोजक सामश्रवा आर्या की ओर से गोरलचौड़ मैदान में लोगों को नशा न करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर श्याम सिंह कार्की, नरेश ठाकुर, दीक्षा ठाकुर, अजय टम्टा, नरेंद्र कुमार, दीपक जोशी, भावेश भट्ट, गोविंद सिंह, दिनेश, नन्हें, मोनू, सौरभ आदि मौजूद रहे। ब्यूरो