बनबसा (चंपावत)। आंबेडकर ग्रामफागपुर में एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण (आरसेटी) द्वारा चलाए गए डेरी फार्मिंग और वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण का दस दिवसीय प्रशिक्षण के समापन में प्रतिभागियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्रशिक्षण के समापन में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं के मूल्यांकन में प्रथम स्थान प्राप्त पर रही रेखा देवी, द्वितीय स्थान पर रही रेशमा देवी, तृतीय स्थान पर रही बसंती देवी को पुरस्कृत किया। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. केएस रंजन पशुपालन संबंधी, बीओबी के शाखा प्रबंधक पीएस टोलिया ने बैंक संबंधी, हरीश चंद्र नेगी ने वर्मी कंपोस्ट खाद निर्माण, रेखा श्रीवास्तव ने डेयरी के संबंध में जानकारियां दी। आरसेटी के निदेशक जनार्दन चिलकोटी ने महिलाओं को दुधारू पशुओं की खरीद को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे बताया। प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को खटीमा स्थित आंचल डेयरी का भ्रमण कराया गया। जहां डेयरी प्रबंधक पीएस नगरकोटी ने महिलाओं को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पशुओं और दूध का रखरखाव, विपणन के बारे में बताया। इस मौके पर आरसेटी के कल्टी विजय लडवाल, उद्यमी लक्ष्मी शर्मा आदि मौजूद थे। ब्यूरो