फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका के सेवानिवृत कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिली पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। तीन माह से पेंशन नहीं मिलने से आर्थिक तंगी से जूझ रहे नगर पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने आयुक्त को ज्ञापन भेज 24 घंटे के अंदर पेंशन का भुगतान करने की मांग की । पालिका की प्रभारी ईओ तहसीलदार खुशबू पांडेय ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों से वार्ता कर जल्द भुगतान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मार्च माह से पेंशन नहीं मिली है। इससे खफा सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने मंगलवार को तहसील कार्यालय में कुमाऊं आयुक्त के नाम संबोधित ज्ञापन सौंप 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया तो एसडीएम के निर्देश पर प्रभारी ईओ तहसीलदार ने पालिका कार्यालय जाकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों से वार्ता कर उन्हें छह जून को डीएम से वार्ता कर जल्द पेंशन दिलाने का वायदा किया है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कोषागार में जिला जिलाधिकारी के खाते का जीएसटी नंबर और पेन कार्ड न दिए जाने से उनकी पेंशन का रूकी है। जिस कारण उनके परिवारों को तीन माह से आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। वार्ता मेें रूप सिंह बोहरा, हरदेई, लालाराम, नन्नी देवी, शकुंतला, राकेश कुमार, संतोष, सकरू लाल, मंजूरानी, रामदेई, माया देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें