फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के लिए दैनिक भते की दरें स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लोक सभा चुनाव में तैनात पीठासीन, मतदान अधिकारियों, मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों आदि के लिए दैनिक भत्ते की दरें स्वीकृत हो गई हैं। डीएम रणवीर सिंह चौहान ने कहा है कि निर्वाचन ड्यूटी में तैनात समस्त कार्मिक यात्रा भत्ता प्राप्त करने के लिए दो प्रति में विवरण निर्वाचन कार्यालय को प्रस्तुत करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा है कि पीठासीन अधिकारी, मतगणना पर्यवेक्षक के लिए 350 रुपये, मतदान अधिकारी, मतगणना सहायक के लिए 250 और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के लिए 150 रुपये की धनराशि प्रमुख सचिव, मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून की ओर से स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा है कि यात्रा भत्ता बिल प्रस्तुत करते समय पूर्व में ली गई अग्रिम धनराशि का स्पष्ट उल्लेख करते हुए बिल तैयार कर आदेश की प्रति संलग्न कर प्रत्येक दशा में 20 जून तक निर्वाचन कार्यालय श्रीखंड चौड़ को प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें