फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में समर फेस्टिवल 20 जून से

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। शहर में 20 जून से चार दिवसीय समर फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। अध्यक्ष जीवन मेहता की अध्यक्षता में रविवार को हुई श्रीराम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की बैठक में फेस्टिवल को लेकर सदस्यों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए। बताया गया कि 20 जून को फेस्टिवल का शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

21 और 22 जून को स्वास्थ्य शिविर और बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे जिसमें रूमझूमा, लोक सांस्कृतिक कला दर्पण आदि सहयोग करेंगे। 23 जून को फेस्टिवल के प्रतिभागियों को लोहाघाट के दर्शनीय स्थल दिखाए जाएंगे। इसी दिन मां भगवती मंदिर देवीधार में पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

बैठक में शैक्षिक कार्यक्रमों के लिए ईश्वरी लाल साह और दीप जोशी को संयोजक बनाया गया। मुकेश साह और जीवन गहतोड़ी को खेलकूद संयोजक, दानू सुतेड़ी, संजय फर्त्याल और पारस जुकरिया को प्रचार-प्रसार, भैरव राय, प्रकाश राय और क्षितिज जुकरिया को सांस्कृतिक गतिविधि संयोजक और अमित साह, आनंद पुजारी और नवीन बोहरा को फैंसी ड्रैस संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। इस मौके पर संदीप, विकास, सचिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें