फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में किए 781 वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। पुलिस ने मई में 781 वाहनों का एमवी एक्ट में चालान कर समायोजन द्वारा 84200 रुपये का राजस्व वसूला। वाहन चोरों द्वारा चोरी के भारतीय वाहनों को नेपाल पहुंचाने की घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर एसपी डीएस गुंज्याल ने बनबसा पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चैहान ने बताया कि मई में पुलिस ने क्षेत्र में 781 वाहनों के चालान किए। मई में ही पुलिस ने 36 वाहन जब्त किए जबकि 58 वाहनों के कोर्ट के चालान किए हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा क्षेत्र में कानून व्यवस्था में खलल पैदा करने के जुर्म में 42 लोगों का उत्तराखंड पुलिस एक्ट ( 81 पुलिस एक्ट) के तहत चालान कर 10500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बैराज पुलिस ने मई में ही दो नेपाली युवकों को दिल्ली से चुराई एक बाइक के साथ भी पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें