फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को भविष्य की राह चुनने की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। जीजीआईसी की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दे चुकी छात्राओं को भविष्य की राह चुनने को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान इंटर के बाद छात्राओं को अकादमिक, व्यवसायी और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने पर मंथन किया गया। इसमें छात्राओं के अलावा उनके अभिभावकों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन


राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रंजना चंद की अध्यक्षता में निदेशक अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर स्कूल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल छात्राओं को भविष्य की राह चुनने को जानकारी दी गई।

छात्राओं और अभिभावकों को परीक्षा परिणाम के महत्व, उच्च शिक्षा हेतु अकादमिक या व्यवसायी विषयों का चयन करने के अलावा इंटर के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने का आधार प्रदान करने के बारे जानकारी दी गई।
विज्ञापन


इस मौके पर छात्राओं को तनावमुक्त रहते हुए जीवन में आगे बढ़ने के बारे में भी बताया गया। छात्राओं की काउंसलिंग कर उन्हें भविष्य की राह आसान बनाने में मदद दी गई। छात्राओं और अभिभावकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया। इस मौके पर जीजीआईसी की शिक्षिकाओं और स्टाफ ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें