चंपावत। जिला मुख्यालय में नगर पालिका के रैन बसरे में रखी ईवीएम की सुरक्षा का जिम्मा अब पीएससी जवानों को दे दिया गया है। अब तक ईवीएम की सुरक्षा के लिए मिर्थी से बुलाए गए आईटीबीपी जवानों को वापस अपने यूनिट के लिए भेज दिया है। ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा करीब डेढ़ महीने से आईटीबीपी, पीएससी और पुलिस जवानों की निगरानी में की जा रही थी।
शुक्रवार को जवानों ने ईवीएम को पीएससी पुलिस को सौंप दिया है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए बेरिकेडिंग, अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे, टेबल को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया है। ईवीएम को जल्द ही निर्वाचन आयोग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।