फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती आश्रम में तीन दिनी आध्यात्मिक शिविर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। अद्वैत आश्रम मायावती में रामकृष्ण विवेकानंद की भाव धारा, वेदांत के प्रचार-प्रसार और देवभूमि हिमालय के महत्व पर चर्चा के लिए रविवार को तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन


रामकृष्ण मठ और मिशन के सह महासचिव स्वामी बोधसारानंद ने शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने देश-विदेश में वेदांत, रामकृष्ण परमहंस के उपदेशों सहित अद्वैत आश्रम के मुख्य उद्देश्यों की जानकारी दी।

उन्होंने गृहस्थ जीवन में भी सुख और खुशी से रहने के उपाय बताए। अद्वैत आश्रम मायावती के अध्यक्ष स्वामी मुक्तिदानंद जी ने मायावती आश्रम के मुख्य उद्देश्यों और कार्यों की जानकारी दी। मुख्य वक्ता कोलकाता आश्रम के स्वामी शुद्धिदानंद, प्रबुद्ध भारत पत्रिका के संपादक स्वामी नरसिंहानंद, स्वामी दिव्यकृपानंद, स्वामी मधुरानंद ने भी विचार रखे। आध्यात्मिक शिविर में दिल्ली से आलोका मित्र, कोलकाता से सुष्मिता दास, गौतम घोष, अरिंदम रॉय, हरियाणा से सोनी शर्मा, बेंगलुरू से केएस रमन्ना सहित 50 भक्त और शिविरार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन


शिविर संचालन में मुख्य रूप से आश्रम के मैनेजर स्वामी सुहृदयानंद, स्वामी स्वरूपानंद, स्वयंसेवक कीर्ति बगौली, त्रिभुवन उपाध्याय एवं समस्त कर्मचारी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें