फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहाघाट में सातवें होली रंग महोत्सव की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। श्री राम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी की पहल पर नगर में 16 मार्च से होने वाले सातवें होली रंग महोत्सव की व्यापक तैयारी शुरू हो गई है। महोत्सव को लेकर होल्यारों में खासा उत्साह बना हुआ है। महोत्सव के दौरान विशिष्ट प्रदर्शन करने को लेकर ग्रामीण टीमों की ओर से अभी से खड़ी होली गायन की तैयारी शुरू कर दी गई है। महोत्सव में प्रतिभाग करने वाली सभी आठ होली टीमों के लिए समय निर्धारित कर दिया गया है। प्रत्येक टीम को अपना प्रदर्शन करने के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। महोत्सव समिति के अध्यक्ष जीवन सिंह मेहता ने बताया कि इस वर्ष होली रंग महोत्सव विशेष अंदाज में मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए आयोजक मंडल की ओर से व्यापक तैयारी की जा रही है। बताया कि 16 मार्च को महोत्सव का शुभारंभ एक बजे किया जाएगा। इस दिन एक से दो बजे तक रामलीला कमेटी लोहाघाट खड़ी होली का गायन करेगी। दो से तीन बजे तक होली कमेटी पमदा बाराकोट, तीन से चार बजे तक होली कमेटी एक धार कनेड़ी, चार से पांच बजे तक होली कमेटी सुंई खैसकांडे के होल्यार खड़ी होली का प्रदर्शन करेंगे। दूसरे दिन 17 मार्च को एक से दो बजे तक होली कमेटी दिगालीचौड़, दो से तीन बजे तक होली कमेटी सुंई पऊ, तीन से चार बजे तक होली कमेटी पाटन और चार से पांच बजे तक होली कमेटी कलीगांव के होल्यार अपनी होली का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें