फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दलों के बैनर पोस्टर हटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। लोकसभा चुनावों की तिथियां घोषित होने और आचार संहिता लागू होने के बाद पुलिस और नगर पंचायत की ओर से नगर क्षेत्र में लगे राजनैतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटाने का अभियान शुरू कर दिया है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को आचार संहिता के अंतर्गत जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। सोमवार को थानाध्यक्ष मनीष खत्री, नगर पंचायत के ईओ कमल कुमार के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में राजनैतिक दलों के बैनर-पोस्टर हटाए गए।
विज्ञापन

एसओ खत्री ने बताया कि नगर में सरकारी संपत्तियों, सार्वजनिक स्थानों में लगाए गए बैनर, पोस्टर और झंडों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सभी स्थानों से बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि हटवा दिए जाएंगे। इस दौरान एसओ ने लोगों को आचार संहिता के अंतर्गत जारी दिशा निर्देशों की जानकारी देने के साथ उसका पालन करने की हिदायत दी। इस मौके पर चीता मोबाइल के अशोक वर्मा, अशोक पुरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें