फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेफड़ों में संक्रमण से तेंदुए की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा वन क्षेत्र के अंतर्गत ढरौंज के जंगल में एक तेंदुए का शव मिला है। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। डॉक्टरों ने बताया कि तेंदुए की मौत फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण हुई है।
विज्ञापन


शुक्रवार को घास लकड़ी के लिए गए ग्रामीणों ने ढरौंज के जंगल में एक मृत तेंदुए को देखा। उन्होंने इसकी सूचना वन क्षेत्राधिकारी भूपाल सिंह किरौला को दी। वन विभाग की टीम इस शव को कब्जे में लेकर देवीधुरा रेंज पहुंची।

जानकारी मिलने पर लोहाघाट से उप प्रभागीय वनाधिकारी एमएस सेमिया भी देवीधुरा पहुुंचे। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया तेंदुए की लंबाई 170 सेंटीमीटर है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र तिवारी और डॉ. प्रकाश वैष्णव के दो सदस्यीय पैनल ने रेंज कार्यालय में तेंदुए का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन


इन्होंने बताया कि शव लगभग दो दिन पुराना है। तेंदुए के फेफड़ों में संक्रमण होने के कारण जान गई है। बाद में एसडीओ और रेंजर की मौजूदगी में तेंदुए के शव को जला कर नष्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें