टनकपुर (चंपावत)। खेल विभाग की ओर से जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार वर्मा ने किया।
पहले दिन हुए मुकाबलों में पवनेश ने गौरव को 4-3 से शिकस्त दी। मानव बाल्मीकि ने ललित कांडपाल को 5-2 से, विनीत बिष्ट ने दीपांशु को 5-0 से, साहिल सिंह भंडारी ने भरत पाल को 5-1 से, ललित बिष्ट ने शुभम रावत को 8-2 से, महेश कश्यप ने ऋषभ को 5-1, मोहित अग्रवाल ने मो. जुनेद को 8-3, मो. कैफ ने विवेक गंगवार को 5-2 से पराजित किया।
बालिका वर्ग में कुमकुम भट्ट ने दिव्यांशी को 5-0 से शिकस्त दी। खुशी ने मानसी को 5-1 से, मुस्कान ने प्रीति कुमारी को 5-0 से, साक्षी ने सपना को 5-0, मानसी ने काजल कालाकोटी को 5-1 से, खुशी बिष्ट ने रेखा टम्टा को 8-3 से, नीलम विश्वकर्मा ने रितिका को 5-0 से, रेखा बिष्ट ने सानिया को 5-2 से और डिम्पल कुमारी ने भूमिका पाल को 5-2 से हराकर मुकाबला जीता। इस दौरान उप जिला क्रीड़ा अधिकारी जगजीवन सिंह मेहता, सभासद मो. हसीब, लाल बहादुर, मो. वाजिद, अमित वर्मा, दिलदाल अली आदि थे।