फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशुल्क बस यात्रा सुविधा में परिवर्तन की भनक से पेंशनर खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। राज्य सरकार की ओर से उत्तराखंड परिवहन की बसों में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली निशुल्क यात्रा की सुविधा में परिवर्तन की भनक लगने पर गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने विरोध जताया है। उन्होंने सीएम और परिवहन मंत्री को ज्ञापन भेजकर वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की भांति रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने की मांग की है।
विज्ञापन


आर्गेनाइजेशन के प्रदेश महामंत्री बची सिंह रावत ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और परिवहन मंत्री यशपाल आर्या को भेजे ज्ञापन में कहा है कि उत्तराखंड में पूर्व सरकार की ओर से रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाती थी। वर्तमान सरकार निशुल्क यात्रा में संशोधन करने जा रही है जिसमें वरिष्ठ नागरिकों से टिकट की राशि ली जाएगी और बाद में खाते में डालने की व्यवस्था की जा रही है।

इससे वरिष्ठ नागरिकों में असंतोष पैदा हो रहा है। उन्होंने राज्य सरकार से राजस्थान, हरियाणा सरकार की तर्ज पर रोडवेज बसों में प्रदेश के अंतर्गत और बाहरी प्रदेश की यात्रा में वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क यात्रा की सुविधा देने, रोडवेज में निशुल्क यात्रा पास बनाने पर आंशिक शुल्क के साथ यात्रा पास जारी करने, उत्तराखंड की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा को पूर्व की तरह रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें