पाटी (चंपावत)। मूलाकोट में रामलीला में दशरथ मरण से भरत द्वारा राम की खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौटने तक की लीला दिखाई गई।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बजीर सिंह की अध्यक्षता में हुई लीला में राम, लक्ष्मण, सीता के जंगल जाने के वियोग में राजा दशरथ का प्राण त्यागना, भरत-शत्रुघ्न का अयोध्या लौटना, भरत का माता कौशल्या, सुमित्रा, कैकई के साथ वन की ओर प्रस्थान करना, केवट परिवार का गंगा पार करना, भरत द्वारा राम को महाराजा दशरथ की मृत्यु की खबर देना, राम विलाप, भरत का राम की खड़ाऊ लेकर अयोध्या लौटने तक की लीला का मंचन हुआ।
राम की भूमिका आशीष जोशी, लक्ष्मण की भूमिका प्रताप सिंह, सीता की भूमिका दीपक, भरत की भूमिका प्रकाश अधिकारी ने निभाई। आयोजन में कोषाध्यक्ष डुंगर सिंह, केशर सिंह, व्यवस्थापक खुशाल सिंह आदि सहयोग कर रहे हैं।