फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटोयुक्त विधानसभा मतदाता सूचियों का डिजिटाइजेशन करें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राज्य की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या नेे सभी जिलाधिकारियों को फोटोयुक्त विधानसभा मतदाता सूचियों के डिजिटलाइजेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए हैं। वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों को व्यक्तिगत रुचि लेते हुए प्राप्त प्रारूपों का डिजिटलाइजेशन तेजी से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एनएस महरा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 54 लोहाघाट में प्रारूप 6 के 1318, प्रारूप 7 के 361 तथा प्रारूप 8 के 616 प्रपत्र तथा विधानसभा क्षेत्र 55 चंपावत में प्रारूप 6 के 1157, प्रारूप 7 के 550 और प्रारूप 8 के 609 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं।

उन्होंने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों में प्रारूप 6 के 1501, प्रारूप 7 के 445 तथा प्रारूप 8 के 636 प्रपत्रों की डाटा एंट्री की जा चुकी है और शेष की डाटा एंट्री प्रगति पर है। जिस पर राज्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रारूप 9, 10, 11 एवं 11 (क) को भी जनरेट करने और नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करने के निर्देश दिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग में निर्वाचन कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें