बनबसा (चंपावत)। अंबेडकर ग्राम फागपुर में नव युवक मंगल दल का गठन कर मेघराज को अध्यक्ष और अक्षय कुमार को सचिव बनाया गया है। मंगल दल सदस्यों ने तय किया कि गांव के युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को जड़ से मिटाने के साथ ही गांव में सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।
पंचायतघर में ग्रामप्रधान गीता देवी की अध्यक्षता और मनोज कालाकोटी के संचालन में भुवन लाल को उपाध्यक्ष, सूरज कुमार को उपसचिव, रोहित को कोषाध्यक्ष, पवन कुमार को उपकोषाध्यक्ष, सुनील जोशी को प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।