चंपावत। महात्मा गांधी की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में दो अक्तूबर से 31 दिसंबर तक ग्राम सभाओं में विशेष बैठकों का आयोजन किया जाएगा। सोमवार को डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्राम सभाओं में आयोजित होने वाली बैठकों का रोस्टर जारी करने के साथ ही फेसिलिटेटर, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई।
डीएम ने कहा कि अधिकारी ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याओं को दूर करें। ग्राम स्वराज अभियान की तर्ज पर पंचायतीराज मंत्रालय की ओर से एक पोर्टल विकसित किया जाएगा जिस पर प्रत्येक ग्राम पंचायत की विकास योजना निर्माण का ऑनलाइन अनुश्रवण किया जाएगा।
वहां सीडीओ एसएस बिष्ट, परियोजना निदेशक एचजी भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, सीईओ आरसी पुरोहित, जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी, उप परियोजना निदेशक जलागम एमएस कुंवर, जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, डीईओ बेसिक सत्यनारायण, जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी सहित आदि मौजूद थे।