टनकपुर (चंपावत)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में पार्टी की जीत के लिए हर कार्यकर्ता को अभी से निष्ठापूर्वक जुटना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचने को कहा।
बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी, जिला महामंत्री दीपक चंद रजवार, नगर अध्यक्ष मुकेश भट्ट, मुकेश कलखुड़िया, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरीश चंद हैसियत, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार वाल्मीकि, नरेश सकारी, दीप चंद्र पाठक, प्रधान किरन देवी आदि थे।