फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंत जयंती पर होगी एथलेटिक्स और वाद विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला कार्यालय सभागार में दस सितंबर को होने वाली पंडित गोविंद बल्लभ पंत जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में डीएम एसएन पांडेय ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद जिला सभागार में उनके आदर्श और विचारों पर गोष्ठी आयोजित की जाएगी। टनकपुर में खेल प्रोत्साहन समिति की ओर से 9 और 10 सितंबर को विभिन्न आयु वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं की जाएंगी। इसके अलावा स्कूलों में कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से12 तक में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी।
विज्ञापन


दिन में 12 बजे से 2 बजे तक मानेश्वर मंदिर और उसके आसपास व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा, सभी अधिकारी सफाई अभियान में भाग लेंगे।

मानेश्वर मंदिर के पास अन्नपूर्णा मंदिर परिसर में सभी अधिकारी पौधरोपण करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एसएस बिष्ट, उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, प्रभागीय वनाधिकारी केएस बिष्ट, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आरपी खंडूरी, खेल अधिकारी आरएस धामी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक सत्यनारायण सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें