फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटिया स्कबर पर दर्ज करें मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) पर 25 जुलाई को धौन क्षेत्र के घटिया स्कबर के वायरल हुए एक वीडियो से निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठे थे। सोमवार को चंपावत की उप जिला मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा ने घटिया स्कबर मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एसडीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता को पत्र भेज घटिया गुणवत्ता की पुष्टि होने पर काम करा रही कंपनी के खिलाफ आईपीसी और अपराध प्रक्रिया संहिता सीपीसी के तहत कार्रवाई करने की हिदायत दी है। एसडीएम का कहना है कि वायरल हुए वीडियो में प्रथम दृष्ट्या घटिया गुणवत्ता नजर आ रही है। इधर, एक दिन पहले ही चंपावत की एआरटीओ रश्मि भट्ट ने भी राष्ट्रीय राजमार्ग खंड को पत्र भेज स्कबर की घटिया गुणवत्ता को सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर बताते हुए सुधार करने का आग्रह किया था।

25 जुलाई को वायरल हुए वीडियो में बारहमासी सड़क के लिए धौन में लाया गया एक रेडीमेड स्कबर हाथ लगाते ही भरभरा कर गिर गया। वीडियो के वायरल होने के बाद इस स्कबर को मशीन से तोड़ भी दिया गया। इधर, एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि स्कबरों के परीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें