टनकपुर (चंपावत)। खेतखेड़ा गांव की ओर शारदा से हो रहे भू-कटाव की रोकथाम के लिए चल रहा काम पत्थरों के अभाव में रुक गया है। वन विभाग और ग्रामीणों के विरोध के कारण वायर क्र्रेट बना रहे सिंचाई विभाग को पत्थर नहीं मिल पा रहे हैं।
11 जुलाई को बारिश से उफनाई शारदा का जल स्तर सवा दो लाख क्यूसेक पहुंचने पर खेतखेड़ा की ओेर कटाव तेज हो गया। शारदा चुंगी कालोनी में बाढ़ जैसे हालात पैदा हुए। जिलाधिकारी के आदेश पर सिंचाई विभाग ने आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया तो अब पत्थरों की कमी का आड़े आ गई है।
सिंचाई विभाग के एई आरके यादव का कहना है कि जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन की निगरानी में किरोड़ के अप स्ट्रीम वन क्षेत्र से से पत्थरों को उठान किया जा रहा था। इसे वन विभाग ने रुकवा दिया।
अब गैंड़ाखाली में किरोड़ा के डाउन स्ट्रीम राजस्व क्षेत्र से पत्थर उठाने के आदेश मिले हैं तो ग्रामीणों के विरोध के चलते पत्थरों का उठान नहीं हो पा रहा है। एसडीएम को रिपोर्ट दी गई है। बहरहाल पत्थरों के अभाव में वायर क्रेट का काम बंद है।