फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता राम मंदिर प्रांगण में बनेगा श्री खाटू श्याम का भव्य मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। श्री खाटू श्याम भक्तों ने कमेटी का गठन कर सीता-राम मंदिर परिसर में बाबा खाटू श्याम का भव्य मंदिर निर्माण करने का फैसला लिया है। 24 जून को मंदिर का भूमि पूजन कर निर्माण शुरू किया जाएगा। सीता-राम मंदिर में हुई श्री खाटू श्याम भक्तों की बैठक में सर्वसम्मति से श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के संरक्षक मंडल में ट्रस्टी अनुज अग्रवाल, वैभव अग्रवाल, पंकज गर्ग, मयंक गर्ग एवं संजय अग्रवाल, दीपक शारदा, सरोज अग्रवाल, मनोज बत्रा, आशू गर्ग, सुरेश अग्रवाल, अजय अग्रवाल आदि को आजीवन सदस्य बनाया गया है। सीता-राम मंदिर महाराज कमेटी के मुख्य सदस्य होगे। तय हुआ है कि सीता-राम मंदिर कमेटी के पदेन अध्यक्ष ही श्री खाटू श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रहेंगे, जबकि महामंत्री कमेटी के मनोनीत सदस्य रहेंगे। कमेटी ने तय किया है कि सीता-राम मंदिर परिसर में श्री खाटू श्याम के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। 24 जून को शाम पांच बजे भूमि पूजन कर मंदिर का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें