चंपावत। जिला कार्यालय में तैनात तीन प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद पर पदोन्नति मिली है। जिन्हें वर्तमान तैनाती स्थल को छोड़कर अन्य जिलों अथवा तहसीलों में योगदान देना होगा। कलक्ट्रेट में तैनात प्रशासनिक अधिकारी गुंसाई सिंह किरौला, भगवत प्रसाद पांडेय और विशन सिंह गर्ब्याल को विभागीय पदोन्नति कमेटी (डीपीसी) ने वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पद में पदोन्नति प्रदान की गई है। डीपीसी की ओर से तय मानकों के अनुसार वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को वर्तमान तैनाती स्थल से अन्यत्र योगदान देना होगा।
अनुपस्थित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी का वेतन रोका
चंपावत। सीडीओ एसएस बिष्ट ने गत दिवस राजकीय महाविद्यालय सहित विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महाविद्यालय में लंबे समय से अनुपस्थित चल रही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुषमा चंद का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। सीडीओ ने इस दौरान प्राथमिक विद्यालय मुड़ियानी और बनलेख का भी निरीक्षण किया।