फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराकोट की ब्राडबैंड सेवा पांच दिनों से ठप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की ब्राडबैंड और थ्री-जी सेवा पांच दिनों से ठप होने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ब्राडबैंड सेवा ठप होने से यहां के सरकारी कार्यालयों के अलावा व्यवसायियों का कामकाज ठप पड़ा है। लोगों ने विभाग से शीघ्र व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है।

ग्राम प्रधान गिरीश अधिकारी, गोविंद अधिकारी, अशोक कुमार, नमन जोशी आदि का कहना है कि क्षेत्र में बीएसएनएल के 400 से अधिक उपभोक्ता हैं। पांच दिनों से बाराकोट में ब्राडबैंड और थ्री-जी सेवा ठप पड़ी हुई है। सेवा ठप होने के कारण तहसील, विकासखंड में कामकाज प्रभावित हो रहा है। दूरदराज से आने वाले लोगों को ब्राडबैंड सेवा ठप होने के कारण ऑनलाइन कामकाज नहीं होने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मगर सबसे अधिक दिक्कतें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म भरने वाले युवाओं को हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें ऑनलाइन फार्म भरने के लिए समय और धन बर्बाद कर 12 किमी दूर लोहाघाट जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। बीएसएनएल के लोहाघाट क्षेत्र के कनिष्ठ दूरसंचार अधिकारी (जेटीओ) गौरव कन्याल का कहना है बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान कई जगह बीएसएनएल की ओएफसी नष्ट होने के कारण सेवा बाधित हुई है। सेवा को चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, शीघ्र ही सेवा चालू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें