फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्टा मंदिर में भागवत कथा सुनने को उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोहाघाट(चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के मस्टा मंदिर में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन जारी है। भागवत कथा सुनने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग भारी संख्या में आ रहे हैं। कथा के चौथे दिन कथा वाचक व्यास ख़िलानंद पांडेय ने व्यास पीठ से भक्त प्रहलाद, हिरण्यकश्यप वध और श्रीकृष्ण भगवान के जन्म के सुंदर प्रसंगों को सुनाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आधुनिक युग के व्यस्त जीवन में आत्मीय शांति का एक मात्र मार्ग है प्रभु भक्ति। उन्होंने कहा कि भागवत कथा के सुनने मात्र से ही मनुष्य का उद्धार हो जाता है। उसे जीवन में किसी भी प्रकार के कष्ट नहीं आते हैं। कथा के आयोजन में भवान सिंह अधिकारी, प्रकाश सिंह अधिकारी, जोत सिंह अधिकारी, लोकमान सिंह अधिकारी, उमेश्वर सिंह अधिकारी, भगवान दास जोशी, नमन जोशी, नंदाबल्लभ जोशी आदि शामिल हैं। मुख्य आयोजक आन सिंह अधिकारी और ललिता अधिकारी ने क्षेत्र वासियों से कथा सुनकर पुण्य लाभ कमाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें