फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनपोखरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय मौनपोखरी के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने अभिभावकों से सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका रेखा बोहरा ने स्कूल की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य फणींद्र कुमार पांडेय, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के विजय नौटियाल, विपिन ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर दोनों स्कूलों के बच्चों ने स्वागत गीत, सरस्वती वंदना के बाद प्रेरणादायी, शिक्षाप्रद रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन अमित वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मदन सिंह महर, दिव्यदर्शन शर्मा, गीता वर्मा आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें