फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। स्वजल की ओर से अंबेडकर ग्राम फागपुर में आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी देते हुए अपने आसपास के अलावा ग्रामीण परिवेश को भी स्वच्छ रखने के उपाय बताए गए। इस दौरान कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण, कूड़ा उठाने को रिक्शा देने के अलावा प्रत्येक परिवार को कूड़ादान देने की सूची बनाई गई। ग्रामीणों को कंपोस्ट खाद निर्माण करने और उसके लाभ बताए गए। गोबर गैस प्लांट की उपयोगिता और प्लांट लगाने के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


स्वजल के तकनीकी सलाहकार धीरज जोशी ने बताया कि बनबसा में अन्य ग्रामसभाओं में भी उक्त सुविधाएं देने को आकलन किया गया है। ग्रामप्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वजल के तकनीकी सलाहकार आरिफ खान, ग्राम विकास अधिकारी योगिता जोशी के अलावा वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें