चंपावत। जिला मुख्यालय में पेयजल किल्लत बरकरार है। कई इलाकों में पानी नहीं आ रहा है। इस वजह से यहां की महिलाएं रात में लंबी दूरी तय कर हैंडपंप से पानी लाने को मजबूर हैं।
पेयजल किल्लत अब धीरे धीरे लोगों की दिनचर्या पर असर डालने लगी है। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता किशोर पंत का कहना है कि पेयजल स्रोत में पानी के घटते जलस्तर से यह स्थिति आई है। लोगों का कहना है कि कई संवेदनशील क्षेत्रों में पानी एक दिन छोड़ कर दिया जा रहा है। तल्लीहाट, मल्लीहाट, मोटर स्टेशन, गोरल चौड़ रोड, जीआईसी रोड, कनल गांव और जीआईसी चौक आदि इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। उनका कहना है कि पेयजल किल्लत को देखते हुए शीघ्र ही टैंकर के जरिए पेयजल आपूर्ति करने की बात कही है।