लोहाघाट (चंपावत)। कुछ अराजक तत्वों द्वारा मानर गांव के बटुलाबांज खेल मैदान में मिट्टी जमा करने से इलाके के युवक भड़क गए हैं। तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द शीघ्र हटाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पुजारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि खेतीखान क्षेत्र में पड़ने वाले मानर गांव के बटुलाबांज मैदान में क्षेत्र के नौजवान सेना, पुलिस व अर्द्ध सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए भी युवा दौड़ने का अभ्यास करते हैं। मैदान में समय-समय पर क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल आदि मैच होते रहते हैं। अराजक तत्वों द्वारा इस मैदान में जगह-जगह मिट्टी डालने से पूरा खेल मैदान मिट्टी से लबालब भर गया है। ज्ञापन देने वालों में सौरभ मनराल, विमल माहरा, शैलेंद्र, सोनू सिंह, मंदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूरज सिंह, सुमिल सिंह, मनीष सिंह आदि शामिल थे।