फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली खेलत शिव शंभू महादेव...

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। पाटी में बैठकी होली की धूम मची हुई है। मष्टा संगीत समिति के तत्वावधान में विभिन्न राग-रागनियों में होल्यारों ने श्रृंगार रस, नायक-नायिका के प्रेम एवं विरह का वर्णन, रंग-गुलाल पर आधारित होली गीतों का गायन शुरू हो गया है। महेश भट्ट के आवास में हुई होली का शुभारंभ समिति के प्रमुख होल्यार संगीतज्ञ चतुर सिंह मौनी ने राग यमन कल्याण में होली खेलत शिव शंभू महादेव गीत से किया।

ललित सोराड़ी ने राग काफी में जटन विराजत गंगे भोलेनाथ दिगंबर, सागर मौनी ने राग धमार पर आधारित रचना मुख पर मारे गुलाल लाल तुम निपट अनाड़ी गाकर समां बांध दिया। राजू मौनी ने राग काफी में तब जानू हो खिलाड़ी जो मोसे खेलोगो बिहारी, विशाल पचौली ने रघुनंदन खेलें होली अवधपुर धूम मची है, एमएन पचौली ने जै-जै-जै शिवशंकर भोलेनाथ दिगंबर गाकर श्रोताओं को झूमने को मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैलाश भट्ट ने राग केदार में मोसे करत बरजोरी छयलवा, पंकज पचौली ने राग जंगला काफी में होली खेलत बृजलाल दुलारे, नवीन पचौली ने राग खम्माज में आज राधे रानी चली, महेश भट्ट ने राग देश में केशर रंग में अंगिया भिगोई रंग दीनी राजकुमार गीत की शानदार प्रस्तुति दी। होली का समापन सीएस मौनी ने राग तिलंग में बरजोरी श्याम रंग डारो गाकर किया। देर रात चली होली में तबले में संगत सागर मौनी, कैलाश भट्ट, प्रियांशु भट्ट, विशाल ने दी। जबकि कुंदन गिरि, शुभांशु भट्ट, प्रदीप पचौली, ,रवीश, प्रदीप, मोहन आदि ने सुर मेुं सुर मिलाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें