फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने प्रादेशिक पुलिस बाक्सिंग एवं खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बीते 10 से 12 फरवरी के बीच ऊधमसिंह नगर पुलिस लाइन में आयोजित 18वीं प्रादेशिक जनपद वाहिनी पुलिस बाक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली 17 सदस्यीय टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिसमें महिला आरक्षी पूजा कार्की, ममता यादव और अमित पोखरिया ने बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और आरक्षी महबूब आलम ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था। पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पदक विजेता खिलाड़ियों को पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी प्रदान किया। इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पीएस कफलिया सहित अन्य जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें