फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही अभ्यर्थी को जारी कर दिए दो प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट विकासखंड के रमेश चंद्र ने सहायक अध्यापक पद के लिए एक आवेदन पत्र भरा था, लेकिन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने उन्हें एक नहीं, दो प्रवेश पत्र जारी किए हुए हैं। 21 जनवरी को होने वाली सहायक अध्यापक की परीक्षा के लिए दो प्रवेश पत्र आने से वह हैरान हैं। लंबे समय से शिक्षक की परीक्षा की तैयारी कर रहे रमेश चंद्र दो प्रवेश पत्र आने से इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि वह परीक्षा देने किस केंद्र में जाएं।
नाम रमेश चंद्र, पिता का नाम धर्मानंद जोशी और आवेदन सहायक अध्यापक (एलटी शारीरिक शिक्षा)। मगर एक ही आवेदन में उन्होंने दो प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए। एक में अनुक्रमांक 2302090083 और परीक्षा केंद्र विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज चंपावत, जबकि दूसरे प्रवेश पत्र में नाम रमेश चंद्र अनुक्रमांक 2301090093 और परीक्षा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज चंपावत। बेशक ये मामूली गलती हो सकती है, लेकिन इससे आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल तो खड़े होते ही है। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित का कहना है कि ये सामान्य मामला है। आयोग द्वारा त्रुटिवश दो प्रमाणपत्र जारी हो गए होंगे। अभ्यर्थी किसी एक केंद्र में परीक्षा दे सकता है।
विज्ञापन



एलटी परीक्षा के जिले में 1250 अभ्यर्थी
चंपावत जिले में एलटी परीक्षा के 1250 अभ्यर्थी हैं। इसके लिए पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चंपावत जीआईसी में 240, जीजीआईसी में 242 व चंपावत विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 225 तथा लोहाघाट जीआईसी में 158 व जीजीआईसी में 385 अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन


10 बजे तक एनएच पर नहीं रहेगा व्यवधान
बारहमासी (ऑल वेदर) सड़क के काम के चलते टनकपुर से लोहाघाट के बीच अक्सर आवाजाही बाधित हो रही है। टनकपुर से चंपावत के बीच 75 किमी की दूरी पर चार से अधिक जगह पर जाम की स्थिति रहती है। मगर एलटी परीक्षा के चलते रविवार को जाम नहीं लगेगा। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि टनकपुर, बनबसा आदि से आने वाले परीक्षार्थियों के केंद्र में पहुंचने में देरी न हो, इसके लिए रविवार सुबह 10 बजे तक सड़क पर आवाजाही बाधित नहीं रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें