फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसटीओ को उपलब्ध कराएं विकास कार्यो का ब्यौरा:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंपावत। मुख्य सचिव (सीएस) उत्पल कुमार सिंह के 12 दिसंबर से जिले के दो दिनी संभावित दौरे के मद्देनजर डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने अधिकारियों के साथ रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में मंत्रणा की। उन्होंने बीते दो वर्ष में हुए कार्यों के विवरण के साथ सीडी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी (डीएसटीओ) एनबी बचखेती को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पंचेश्वर बांध क्षेत्र और बारहमासी सड़क के कार्यों की गहन समीक्षा होने के मद्देनजर इन कार्यों का सिलसिलेवार ब्यौरा देने को कहा गया। सीएस इसके अलावा भी कई कार्यों का मौका मुआयना कर सकते हैं।
विज्ञापन


डीएम ने टनकपुर-जौलजीबी मोटर मार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई की सड़कें, आवास योजना, मत्स्यपालन के तालाब, कृषि, मनरेगा, आदर्श विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों, जल निगम व जल संस्थान के कार्यों सहित महत्वपूर्ण कार्यों की सूची आडियो-वीडियो में देने की हिदायत दी। इसी तरह जिला योजना, राज्य योजना, केंद्र पोषित व वाह्य सहायतित योजनाओं का ब्यौरा भी संख्याधिकारी को देने को कहा गया। बैठक में सीडीओ एसएस बिष्ट, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, तहसीलदार नीलू चावला, सीएमओ एमएस बोहरा, सीवीओ बीएस जंगपांगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें